रुद्रपुर। किच्छा रोड पर सड़क पार कर रही एक महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने मानवता दिखाते हुए घायल महिला को उसकी बहन के साथ मिलकर निजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

जानकारी के अनुसार, किच्छा निवासी शबनम इन दिनों अपने पिता के घर रुद्रपुर में रह रही थी और किच्छा रोड स्थित एक घर में काम कर परिवार की आजीविका में सहयोग कर रही थी। देर शाम वह अपनी छोटी बहन के साथ ग्राम शिमला पिस्तौर क्षेत्र में सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में शबनम गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक मौके से फरार नहीं हुआ और घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना पर बगवाड़ा चौकी से एसआई मोहन चंद्र जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक जानकारी जुटाई।

परिजनों के अनुसार मृतका अपने पीछे एक पुत्री छोड़ गई है। उसकी मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।

सीओ विभव सैनी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi