रूद्रपुर। पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने 10.239 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर नशें के विरूद्व चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनेशपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और एएनटीएफ टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 10.239 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी स्कूटी से गांजे की तस्करी कर रहा था पुलिस ने उसके कब्जे से स्कूटी भी सीज कर दी है।प्राप्त जानकारी के सुबह उपनिरीक्षक प्रदीप शर्मा पुलिस कर्मियों के साथ जाफरपुर मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान एएनटीएफ रुद्रपुर की टीम भी वहां पहुंच गई। संयुक्त चेकिंग के दौरान काशीपुर रोड की ओर से आ रही एक ग्रे-ब्लैक रंग की स्कूटी को पुलिस ने रोका पुलिस को देखकर स्कूटी सवार भागने की कोशिश करने लगा लेकिन उसे मौके पर ही दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मंजीत सिंह (36) पुत्र जोगेंद्र सिंह निवासी रम्पुरा, काशीपुर बताया।स्कूटी की तलाशी लेने पर आगे रखे नीले और गुलाबी रंग के दो बैगों से गांजा बरामद हुआ दोनों बैगों में काली पन्नियों में भरा गांजा मिला। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन करने पर बैग सहित कुल वजन 10.986 किलोग्राम पाया गया। बैग और पन्नियों का वजन अलग करने पर शुद्ध गांजा 10.239 किलोग्राम निकला।आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बेरोजगार है और गांजा बेचने के लिए रामनगर क्षेत्र से खरीदकर लाया था। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8,20,60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है बरामद गांजा सील कर कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *