रुद्रपुर। युवा व्यापारी ध्रुव चावला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद शहर के व्यापारियों और आम लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।गुरुवार देर शाम बड़ी संख्या में व्यापारियों और महिलाओं ने कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग की। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा और विजय फुटेला की मौजूदगी में भगत सिंह चौक पर बड़ी संख्या में व्यापारी और महिलाएं एकत्रित हुए। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर 25 वर्षीय युवा व्यापारी ध्रुव चावला को श्रद्धांजलि दी और इसके बाद कैंडल मार्च निकाला कैंडल मार्च शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ गांधी पार्क पहुंचकर समाप्त हुआ। व्यापारियों का कहना है कि सिविल लाइन्स क्षेत्र में ध्रुव चावला खून से लथपथ हालत में मिला था उसके सिर में अवैध .32 बोर पिस्टल की गोली लगी थी चार दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उसकी मृत्यु हो गई इस घटना के बाद से व्यापारिक समुदाय में भारी रोष है। मृतक की मां एकता चावला ने कहा कि उनका बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता था,कहा कि घटना से पहले दुकान व उसके आसपास की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे बन्द क्यों और किस कारण से बन्द हो गये,उनका आरोप है कि वह मानसिक दबाव में जरूर था लेकिन परिवार से बेहद जुड़ा हुआ था और घर का इकलौता बेटा था। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा करने और निष्पक्ष जांच की मांग की। इस मौके पर कमल फुटेला, राजकुमार खनिजों, अरुण अरोरा, शिवा चावला, राघव शर्मा, माधव शर्मा, राजेश कामरा, अशोक चावला, किरण विर्क, ललित बिष्ट और हरजिन्दर सिंह सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।