मौसम विभाग ने कल चंडीगढ़, हरियाणा, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में ओलावृष्टि और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, ओडिशा, तेलंगाना, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान व्यक्त किया है। आकाशवाणी से विशेष बातचीत में मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने बताया कि कल राष्ट्रीय राजधानी के लिए गरज-चमक और तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस बीच, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फरबाद में भी कल ओलावृष्टि और तेज हवाओं तथा गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *