पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के बणासी गांव में गुलदार के हमले में 66 वर्षीय महिला की मौत के बाद वन विभाग और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। रविवार को पूरे क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी अभियान तेज कर दिया गया। गुलदार की तलाश के लिए आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जा रहा है, जबकि ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए विशेष टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।

घटना के बाद प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) महातिम यादव बणासी गांव पहुंचे और मृतका के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि शासन की ओर से निर्धारित मुआवजा प्रक्रिया जल्द पूरी कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने, अकेले जंगल या सुनसान क्षेत्रों में न जाने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल विभाग को देने की अपील की है। गुलदार की तलाश के लिए अभियान लगातार जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi