रुद्रपुर। रुद्रपुर सिटी क्लब में आयोजित उत्तरांचल पंजाबी महासभा की एक सभा में संगठन के नए जिला अध्यक्ष की घोषणा की गई। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश डाबर और प्रदेश महामंत्री राजकुमार फुटेला की उपस्थिति में कुमाऊं मंडल अध्यक्ष हरीश जल्होत्रा ने पंकज बॉंगा को जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने की घोषणा की।
घोषणा के बाद सभा में मौजूद वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण चुघ, उमेश पसरीचा, सुखदेव सिंह, यमन बब्बर, हेमंत नरूला, मोहित कक्कड़ सहित अन्य गणमान्य लोगों ने पंकज बॉंगा का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाजहित में मिलकर कार्य करने पर भी जोर दिया गया।