उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत की तहसील पूरनपुर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ अंधविश्वास के जाल में फंसी एक महिला दरिंदगी का शिकार हो गई। दो बेटियों की माँ, यह महिला पुत्र की लालसा में अपने पति और सास के साथ थाना घुंघचिहाई क्षेत्र के कथित तांत्रिक भगवानदीन के पास पहुँची थी।

आरोप है कि तांत्रिक ने पहले पूजा-पाठ का ढोंग रचा और फिर दवा देने के बहाने महिला को एक रिश्तेदार के घर ले गया। वहाँ कमरे में ले जाकर और परिजनों को बाहर भेजकर आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। हिम्मत जुटाकर महिला ने आपबीती अपने पति को बताई, जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने थाने पहुँचकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज की और जालसाज तांत्रिक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस अब इस मामले की गहनता से जाँच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *