नोएडा। लॉटरी का झांसा देकर लोगों से करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। फेज-3 थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में 8 आंध्र प्रदेश के निवासी हैं। इनके कब्जे से 20 मोबाइल फोन, 4 डेबिट कार्ड और नकदी बरामद की गई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी फर्जी लॉटरी और इनाम का लालच देकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करते थे। पुलिस का दावा है कि यह गिरोह अब तक करोड़ों रुपये की ठगी को अंजाम दे चुका है।
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों व ठगी के नेटवर्क की जांच जारी है। यह कार्रवाई सेंट्रल नोएडा की फेज-3 थाना पुलिस ने की।