दियोरिया कला PILIBHIT। स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली और विवेचना पर गंभीर सवाल उठाते हुए मृतक छात्र के पिता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। दियोरिया कला क्षेत्र के ग्राम माधौपुर निवासी मनोज कुमार पुत्र नोखेलाल ने शिकायती पत्र में मेंं गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि बीते 13 अप्रैल को उनके 21 वर्षीय पुत्र संदीप कुमार को गांव के ही ओ म प्र का श , उसकी पत्नी तथा मां ने बहला-फुसलाकर अपने घर बुलाया और जहरीली मिठाई खिला दी, जिससे संदीप की मौत हो गई। पीड़ित पिता का आरोप है कि पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद विसरा रिपोर्ट का बहाना बनाकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया।
आरोप है कि मामले की विवेचक आरोपियों से सांठ-गांठ कर केस में फाइनल रिपोर्ट (एफआर) लगाने का प्रयास कर रही हैं। पीड़ित ने यह भी बताया कि इस संबंध में उन्होंने क्षेत्रीय विधायक से भी गुहार लगाई थी, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। स्थानीय पुलिस की निष्पक्षता पर सवाल खड़े करते हुए पीड़ित पिता ने पूरे मामले की जांच दियोरिया कला पुलिस के बजाय किसी अन्य थाने या स्वतंत्र एजेंसी से कराने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।