​पूरनपुर। थाना पूरनपुर क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिग बालिका को गलत नीयत से ले जाने का प्रयास करने और विरोध करने पर परिजनों के साथ गाली-गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दो अभियुक्तों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार, वादिनी द्वारा थाने में उपस्थित होकर दी गई लिखित तहरीर में आरोप लगाया गया था कि 22 जुलाई को मोहल्ला ढका निवासी एक नाबालिग लड़के ने उनकी नाबालिग पुत्री को गलत नियत से घर के बाहर स्थित शौचालय में ले जाने का प्रयास किया। जब पीड़ित पक्ष ने इस घटना की शिकायत की, तो अभियुक्त के परिजनों ने वादिनी के साथ गाली-गलौज व मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी।
​प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना पूरनपुर में सुसंगत धाराओं—मु.अ.सं. 320/2026 धारा 74, 115(2), 352, 351(3) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग अभियुक्त को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में ले लिया है, जबकि मारपीट के आरोपी जमील को पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi