सितारगंज। जर्मनी भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित ने फ्लाइंग लीडर ओवरसीज के संचालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
गांव नकटपुरा निवासी बिलाल खान ने बताया कि 8 अक्टूबर 2024 को फ्लाइंग लीडर ओवरसीज के संचालक गांव सरकड़ा निवासी समीर, यूनुस, युसूफ और गांव गोठा निवासी घनश्याम राव ने उसे जर्मनी भेजने का बात कही। उसने अलग-अलग बहाने बनाकर एक साल में उससे करीब 14 किश्तों में कुल 4.65 लाख रुपए लिए। जिसमें उसने 3.55 लाख रुपए ऑनलाइन माध्यम से दिए। जबकि, 1.10 लाख रुपए नकद दिए। लेकिन, उसे जर्मनी नहीं भेजा।
आरोप लगाया कि अब आरोपी न ही उसके रुपए वापस कर रहे हैं और ना ही उसे विदेश भेज रहे हैं। आरोपियों ने उसका पासपोर्ट भी जब़्त कर रखा है। वहीं, मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।