जम्मू। जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने 19 जुलाई 2026 को श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से बालटाल और नुनवान (पहलगाम) बेस कैंप की ओर किसी भी नए तीर्थयात्री जत्थे को रवाना नहीं करने का निर्णय लिया है।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, जम्मू-कश्मीर के अनुसार यह फैसला पूरी तरह एहतियात के तौर पर लिया गया है, ताकि खराब मौसम के बीच श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित की जा सके। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम की संभावना जताई है।

प्रशासन ने सभी तीर्थयात्रियों को सलाह दी है कि वे फिलहाल जम्मू, उधमपुर और रामबन में अपने निर्धारित ठहराव स्थलों पर ही रहें और प्रशासन द्वारा जारी अगले निर्देशों का इंतजार करें। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचना के आधार पर ही आगे की यात्रा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi