बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 53 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान शमीम अहमद, निवासी रुपईडीहा के रूप में हुई है। आरोपी को नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के दौरान गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बरामद स्मैक कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किन लोगों तक की जानी थी। पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi