हरिद्वार। जिले के बुग्गावाला क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की।

जवाबी फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार होने में सफल रहा।

पुलिस ने घायल आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस और फायरिंग प्रकरण से संबंधित मोबाइल फोन बरामद किया है। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

फरार आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi