रुद्रप्रयाग। जिले के बजीरा-जखोली मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर वाहन में फंसे तीनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला।
घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।