सिद्धार्थनगर। जिले के भवानीगंज थाना क्षेत्र के भड़रिया गांव में बिजली के तार की चपेट में आने से 10 वर्षीय मासूम अखलाक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों का आरोप है कि विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। उनका कहना है कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था लंबे समय से बदहाल थी, लेकिन शिकायतों के बावजूद सुधार नहीं किया गया। इसी लापरवाही की वजह से मासूम की जान चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और उचित मुआवजा देने की मांग की है। यदि विद्युत विभाग की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi