सितारगंज। खंड विकास कार्यालय सभागार में मंगलवार को उप प्रधानों की खुली बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से ग्राम विडोरा मझोला की नवनिर्वाचित उप प्रधान तनुजा गुप्ता को उप प्रधान संघ, सितारगंज का अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही संघ की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।

बैठक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर चुनाव संपन्न हुआ। नई कार्यकारिणी में नीरज सिंह, परमजीत सिंह, निर्मल सिंह और राशिद खान को उपाध्यक्ष चुना गया। वहीं गुरदीप कौर, सुनीता देवी, बिमला देवी और अरविंद कौर को महिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा मोहम्मद नवाजिश को कोषाध्यक्ष, कृष्ण सिंह को महासचिव, बलबीर कंबोज को महामंत्री, संजय विश्वास, विश्वजीत विश्वास और रिकू राणा को मंत्री, बकशीश सिंह को उपसचिव, सुरजीत कौर और जसवंत सिंह को संरक्षक, आशीष पांडेय को मीडिया प्रभारी तथा अमित रस्तोगी को कानूनी सलाहकार चुना गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष तनुजा गुप्ता ने सभी उप प्रधानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह उप प्रधानों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा तथा पंचायतों के समग्र विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती के साथ उठाने का कार्य करेंगी। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाकर सभी उप प्रधानों के हितों की आवाज बुलंद करने का संकल्प भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi