बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बारादरी थाना क्षेत्र के दुर्गानगर की रहने वाली 22 वर्षीय इवेंट वर्कर पूजा राणा की लूट के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई। 12 जनवरी से लापता पूजा का शव पुलिस ने रिठौरा के जंगलों में जमीन में दफन पाया। पुलिस ने इस मामले में मृतका के दोस्त विमल को हिरासत में लिया है।
पुलिस और सर्विलांस टीम की जांच में मृतका के दोस्त विमल का नाम सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।
विमल की निशानदेही पर पुलिस ने रिठौरा के जंगल में खुदाई कर पूजा का शव बरामद किया। पुलिस को आशंका है कि लूटपाट के उद्देश्य से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है, क्योंकि वारदात के बाद से पूजा की स्कूटी और उसके शरीर पर मौजूद जेवर गायब हैं। आरोपी विमल ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की बात कबूल की है।
पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और विमल से पूछताछ जारी है ताकि उसके फरार साथियों को गिरफ्तार किया जा सके।