बीजिंग। शंघाई में भारत के महावाणिज्य दूत प्रतीक माथुर ने शुक्रवार को कहा कि नीतियों के स्थिर माहौल और अनुमान योग्य, सुधार आधारित निवेश के माहौल ने हाल के दिनों में भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी अर्थव्यवस्था के तौर पर उभरने में मदद की है।

महावाणिज्य दूतावास ने ‘एक्स’ पर कहा कि शंघाई इंटरनेशनल बिजनेस कोऑपरेशन फोरम के 11वें संस्करण में माथुर ने ‘मेक इन इंडिया’ और ‘डिजिटल इंडिया’ जैसी पहलों को वैश्विक रैंकिंग में नई दिल्ली के शीर्ष क्रम पर आने के जरूरी कारक के तौर पर परिभाषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *