वाराणसी। रोहनिया थाना क्षेत्र में 8 जून को हुई दुकानदार की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी हत्या के बाद से फरार चल रहे थे। सूचना के आधार पर घेराबंदी की गई, इस दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
यह हत्याकांड अवलेशपुर में 8 जून को हुआ था, जहां बदमाशों ने दुकानदार को गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।