​पीलीभीत। रोटरी क्लब ऑफ पीलीभीत द्वारा चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) दिवस एवं राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर टनकपुर रोड स्थित बेन-हर गुरुकुल में “सम्मान समारोह एवं प्रेरणा संवाद” कार्यक्रम का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष एडवोकेट मुरली मनोहर अग्रवाल ने सचिव विजय जायसवाल के साथ की, जबकि मंच संचालन एडवोकेट गौरव अरोरा ने किया। प्रोजेक्ट इंचार्ज रोटे. सीए संजय अग्रवाल ने अपने स्वागत भाषण में दोनों पेशों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स जहाँ देश की आर्थिक व्यवस्था को मजबूती प्रदान करते हैं, वहीं चिकित्सक मानव जीवन की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहते हैं। ये दोनों ही समाज के मजबूत स्तंभ हैं।
​समारोह के दौरान नगर के कई प्रतिष्ठित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं चिकित्सकों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सीए तापुर अग्रवाल, सीए जतिन अग्रवाल, सीए प्रियंका माहेश्वरी, सीए चंद्रराज गर्ग, सीए जूही अग्रवाल, सीए नेहा साहनी अरोरा के साथ-साथ चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. शांतनु सिंह, डॉ. शगुन गेरा सिंह, डॉ. नमन साहनी, डॉ. सृजल अग्रवाल, डॉ. वी.के. श्रीवास्तव एवं डॉ. अक्षत पांडे प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस अवसर पर सम्मानित अतिथियों ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए युवाओं को पूरी ईमानदारी, समर्पण और निरंतर सीखते रहने के लिए प्रेरित किया।
​क्लब अध्यक्ष मुरली मनोहर अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरी क्लब टीम की भावना के साथ सेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रहा है। डॉक्टर और सीए समाज के ऐसे प्रहरी हैं, जिनका राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान है। वहीं, मुख्य अतिथि रोटे. रविन्द्र अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि रोटे. परविंदर सिंह सहमी ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि एक स्वस्थ और आर्थिक रूप से सशक्त समाज के निर्माण में इन दोनों ही वर्गों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। अंत में क्लब सचिव रोटे. विजय जायसवाल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
​इस अवसर पर रोटरी क्लब के वरिष्ठ सदस्य और पदाधिकारी रोटे. रवि शर्मा, एस.पी.एस. संधू, अनिल सक्सेना, सरदार सिंह चावला, राहुल शर्मा, योगेंद्र नाथ मिश्रा, घनश्याम अग्रवाल, उमेश चंद्र अग्रवाल, कार्तिक भसीन, गुरदित्त सिंह सेहमी, अंशुल अग्रवाल, रचित अग्रवाल, पी.एन. सक्सेना, एनी सुधा अग्रवाल, ममता सक्सेना, नेहा भसीन, चांदनी बग्गा, सुरुचि शर्मा और निर्मल कौर सहित बड़ी संख्या में रोटेरियन्स उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर रोटरी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi