​पीलीभीत। स्थानीय गांधी प्रेक्षागृह में भारतीय जनता पार्टी पीलीभीत के तत्वावधान में ‘डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़ा’ के अंतर्गत विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने की तथा संचालन जिला उपाध्यक्ष नमन प्रताप राजपूत ने किया। जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने बताया कि जनसंघ के संस्थापक डॉ. मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष्य में यह पखवाड़ा 23 जून से 6 जुलाई तक मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जिले भर में पौधरोपण, स्वच्छता अभियान और निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण जैसे सेवा कार्य आयोजित किए जा रहे हैं।


​सम्मेलन के मुख्य अतिथि ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरन लाल लोधी ने कार्यकर्ताओं को कड़ा अनुशासन का संदेश देते हुए कहा कि भाजपा वास्तव में भारतीय जनसंघ का पुनर्जन्म है। हम सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओं के आदर्श सरदार वल्लभभाई पटेल, गुरु गोविंद सिंह और अटल बिहारी वाजपेयी हैं, इसलिए हमारी सच्ची निष्ठा केवल राष्ट्र के प्रति है। दलबदलू नेताओं पर तीखा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं का पार्टी में हमेशा स्वागत है, लेकिन ‘जयचंदों’ को बाहर का रास्ता दिखाने का काम भी कार्यकर्ता मिलकर करेंगे। पीलीभीत के स्थानीय हितों को सर्वोपरि रखते हुए उन्होंने “मेरा पीलीभीत – मेरा देश” का नारा बुलंद किया और कहा कि जिले में बाहरी ताकतों को उभरने नहीं दिया जाएगा; पीलीभीत में हमारी सरकार थी, है और रहेगी। मुख्य वक्ता बरेली सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि आजादी के बाद डॉ. मुखर्जी ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण की नीति के विरोध में उद्योग मंत्री पद से इस्तीफा देकर जनसंघ की स्थापना की थी, जो आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के अखंड भारत के स्वप्न को साकार करने और भारत से अलग हुए हिस्सों को पुनः विलय कराने के लिए मोदी सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। इजराइल का उदाहरण देते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से जाति बंधन से ऊपर उठकर एकजुट होने का आह्वान किया।


​विशिष्ट अतिथि और जिला प्रभारी गुलशन आनंद ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के खिलाफ एक ‘कॉकरोच गैंग’ तैयार हो रहा है जो देश को तोड़ने की साजिश रच रहा है, लेकिन राष्ट्र सेवा के ध्येय के साथ हमारे कार्यकर्ता विपक्ष के इन मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने डॉ. मुखर्जी के ‘दो विधान, दो निशान, दो प्रधान’ के विरोध और कश्मीर आंदोलन पर प्रकाश डालते हुए आरोप लगाया कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने साजिश के तहत उनकी हत्या कराई थी। पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाकर डॉ. मुखर्जी के सपनों को पूरा करने का ऐतिहासिक कार्य किया है।


​इस अवसर पर बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद, पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत, ब्लॉक प्रमुख सभ्यता देवी वर्मा, चेयरमैन श्याम बिहारी भोजवाल, जिला महामंत्री महादेव गाईन, अनुराग अग्निहोत्री, मंगली प्रसाद वर्मा, उपाध्यक्ष लेखराज भारती, रेखा सिंह परिहार, अतेंद्र पाल सिंह, आयुष मिश्रा, विकास श्रीवास्तव, मान सिंह राठौर, मनोज गुप्ता, जिला मंत्री सत्यपाल वर्मा, ऋचा सिंह पटेल, सृष्टि गुप्ता, विकास वाल्मीकि, पंकज तिवारी, नागेन्द्र प्रताप सिंह, रेनू राज, अमित कुशवाहा, कोषाध्यक्ष विकास पाल सिंह, मीडिया प्रभारी अभिमन्यु गंगवार, आईटी संयोजक हरिओम शर्मा, सोशल मीडिया संयोजक अभिनीत पाण्डेय, कार्यालय मंत्री पुष्पा शुक्ला, सह मीडिया प्रभारी दीपक सोनकर, पंकज प्रजापति, विजय सरकार, राम चरन लाल राठौर उपस्थित रहे। इसके साथ ही विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष शांति स्वरूप सोनकर, गीता मिश्रा, महेश वर्मा, चेतन शर्मा, डालचंद वर्मा, सतनाम सिंह सहित हर्ष प्रधान, इंद्रेश सिंह चौहान, सुमित सागर, भरत राम राजपूत, प्रमोद कश्यप, संजीव त्रिवेदी, संजीव मौर्य, प्यारे लाल कश्यप, ब्रजेश शुक्ला, महेंद्र पाल राजपूत, विजय सिंह, कपिल सिंह, भगवती सिंह, सुमित गंगवार, उमाकांत मिश्रा, अनीता कश्यप, अभिषेक सिंह गोल्डी, दिनेश पटेल, अमित अग्रवाल, प्रफुल्ल मिश्रा, अंशुमन तिवारी, हर्षित चौधरी, अमनदीप मिश्र, अनूप बाल्मिकी, सागर सैनी, साकेत सक्सेना, अरुण बाजपेयी, धर्मेंद्र लोधी, उज्ज्वल वर्मा, मंदीप शेरगिल, अरुण मिश्रा, विवेक शुक्ला, सियाराम मौर्य, सतीश पांडे और डॉ. लक्ष्मीकांत दीक्षित सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi