मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र के शाहपीर गेट स्थित एक रेस्टोरेंट में बिरयानी खाने पहुंचे दंपति का दो लाख रुपये से भरा बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, दंपति रेस्टोरेंट में भोजन कर रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद एक अन्य दंपति मौका पाकर नोटों से भरा बैग लेकर फरार हो गया। बैग में करीब दो लाख रुपये नकद रखे हुए थे।
घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में संदिग्ध दंपति बैग लेकर बाहर जाता दिखाई दे रहा है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।