पीलीभीत। मुख्यमंत्री के आगामी जनपद दौरे के दृष्टिगत प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव के साथ विधानसभा बरखेड़ा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पतरासा कुंवरपुर का सघन दौरा किया। इन वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं का धरातल पर बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर मुख्य मंच, वाटरप्रूफ पंडाल, बैरिकेडिंग, निर्बाध विद्युत व्यवस्था, सुचारू यातायात प्रबंधन, व्यापक साफ-सफाई, मैदान के समतलीकरण, सुरक्षित पार्किंग व्यवस्था तथा हेलीपैड निर्माण सहित पेयजल की मुकम्मल व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने मौके पर मौजूद समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री के दौरे से जुड़े सभी आवश्यक कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।


​इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम स्थल पर विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानंद, विधायक बीसलपुर विवेक वर्मा तथा भाजपा जिला अध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधियों ने व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इसके साथ ही प्रशासनिक दायित्वों को गति देने के लिए अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) प्रसून द्विवेदी, नगर मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर एवं अन्य संबंधित अधिकारी भी मौके पर मुस्तैद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi