बरेली में देर रात आई तेज आंधी और बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसे में युवक की मौत हो गई। कैंट थाना क्षेत्र की नकटिया कॉलोनी में तेज हवाओं के चलते सोलर पैनल गिर गया, जिसकी चपेट में आने से हरि सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi