प्रयागराज: माघ मेले के सबसे महत्वपूर्ण स्नान पर्वों में से एक माघ पूर्णिमा पर आज संगम नगरी में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। प्रशासन के अनुसार, अब तक लगभग 90 लाख श्रद्धालुओं ने त्रिवेणी संगम के विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई है। इस स्नान के साथ ही संगम की रेती पर एक महीने से चल रहा कल्पवासियों का ‘कल्पवास’ भी आज संपन्न हो रहा है। पूरे मेला क्षेत्र में सुरक्षा के लिए AI कैमरों और ड्रोन से निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *