पुरोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी पुरोला मंडल के कार्यकर्ताओं ने नागराज मंदिर में विशेष पूजन, हवन एवं प्रार्थना का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य के साथ ही देश की सुख-समृद्धि एवं विकास की कामना की।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान नागराज की पूजा-अर्चना की और हवन में आहुतियां दीं। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण की दिशा में किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और जनहित से जोड़ते हुए सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पवन नौटियाल, रामचंद्र पंवार, रमेश बिजलवान, ओमप्रकाश नौडियाल, बृजमोहन चौहान, शीशपाल रावत, मदन नेगी, गोविंदराम नौटियाल, जयवीर रावत सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi