पीलीभीत। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत बीसलपुर कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इनके कब्जे से लगभग 1 किलो 493 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों के पास से तस्करी में प्रयुक्त एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बीसलपुर पुलिस टीम रात के समय गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान जल्लापुर पुलिया से अभयपुर चैना नकटी वाले रास्ते पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रुकने का इशारा किया गया। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों के पास अवैध अफीम मिली। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान सौरभ वर्मा पुत्र गया प्रसाद (उम्र 21 वर्ष) और शैलेंद्र वर्मा पुत्र रामकिशन (उम्र 18 वर्ष) के रूप में हुई है, जो ग्राम गुलेंदा गौटिया, थाना बीसलपुर के निवासी हैं। पुलिस ने उन्हें 5 अप्रैल की देर रात करीब 11:15 बजे हिरासत में लिया।
​बीसलपुर पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 157/26 धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अंकित यादव, हेड कांस्टेबल सत्यपाल, हेड कांस्टेबल अतुल दुबे और कांस्टेबल चित्रपाल शामिल रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है और उनके नेटवर्क के अन्य संपर्कों का पता लगाने के लिए अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *