रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अजय गणपति के निर्देशन में ऊधमसिंह नगर पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस की संयुक्त टीमों ने जिले के कई स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी कर बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में 10 युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 19 महिलाओं को इस दलदल से रेस्क्यू किया गया है।

रुद्रपुर से पंतनगर तक पुलिस की ‘मेगा रेड’

ए0एच0टी0यू0 (Anti-Human Trafficking Unit) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों ने रुद्रपुर, पंतनगर और ट्रांजिट कैंप क्षेत्रों में संचालित अवैध स्पा सेंटरों पर सुनियोजित तरीके से एक साथ धावा बोला। छापेमारी के दौरान स्पा सेंटरों के भीतर आपत्तिजनक स्थिति में युवक-युवतियां मिले। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

10 अभियुक्त गिरफ्तार, 5 गंभीर मुकदमे दर्ज

इस सुनियोजित कार्रवाई में पुलिस ने कुल 10 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जो इस अनैतिक व्यापार को संचालित कर रहे थे। कई मुख्य संचालक और उनके सहयोगी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम और बीएनएस (BNS) की सुसंगत धाराओं में कुल 05 अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किए हैं।

??????????

19 महिलाओं का रेस्क्यू और पुनर्वास

पुलिस ने अलग-अलग स्पा सेंटरों से 19 महिलाओं को सुरक्षित निकाला है। एसएसपी के निर्देशानुसार, इन महिलाओं के मेडिकल परीक्षण, काउंसलिंग और पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। साथ ही, सत्यापन में लापरवाही और अवैध संचालन पाए जाने पर 02 स्पा सेंटरों के खिलाफ ₹20,000 का नगद चालान भी किया गया है।

एसएसपी की सख्त चेतावनी:

एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट किया है कि जनपद में स्पा सेंटर की आड़ में किसी भी प्रकार की अनैतिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सत्यापन नियमों का उल्लंघन करने वाले सेंटरों को सील करने की कार्रवाई की जा रही है और यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।


(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *