महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित होने वाले संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग (सीएसओसीडी) के 64वें सत्र में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए न्यूयॉर्क का दौरा करेंगी।

संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) की एक कार्यात्मक समिति, सामाजिक विकास आयोग, सामाजिक समावेशन, समानता और कल्याणकारी नीतियों सहित सामाजिक विकास के मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करती है। वार्षिक सत्र सदस्य देशों को प्रगति की समीक्षा करने, अनुभव साझा करने और सर्वोत्तम विधियों का आदान-प्रदान करने के लिए एक वैश्विक मंच प्रदान करता है।

भारत की भागीदारी इस 64वें सत्र में सामाजिक विकास पर बहुपक्षीय प्रयासों के प्रति उसकी निरंतर और वैश्विक सामाजिक नीति प्राथमिकताओं पर रचनात्मक संवाद के क्षेत्र में प्रतिबद्धता को दर्शाती है। यह यात्रा सामाजिक विकास से संबंधित मामलों पर संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों और अन्य सदस्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ संवाद स्थापित करने का अवसर भी प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *