रामनगर। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भलौन में कक्षा 9 से 10 तक के छात्र एवं छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के उद्देश्य से एचडीडीयूएस केयर फाउंडेशन के सहयोग से कैरियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन कर स्कूली बच्चों व ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें आवश्यकता अनुसार निःशुल्क दवाइयाँ भी दी गई।

कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम के कैरियर काउंसलिंग सत्र में विद्यार्थियों को उनकी रुचि, क्षमता एवं योग्यता के अनुरूप चिकित्सा, नर्सिंग, तकनीकी शिक्षा, प्रशासनिक सेवाएँ तथा अन्य रोजगारपरक क्षेत्रों में शिक्षा एवं रोजगार के विकल्पों की विस्तृत जानकारी दी गई। संवादात्मक सत्र में विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों की शंकाओं का सरल एवं व्यावहारिक समाधान किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के निदेशक हेमचंद जी ने कहा कि बच्चे हमारे देश की अमूल्य धरोहर हैं और ग्रामीण जनता का स्वास्थ्य सुदृढ़ रहना भी अत्यंत आवश्यक है। एचडीडीयूएस केयर फाउंडेशन आगे भी शिक्षा, करियर मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा। कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद ने कार्यक्रम में फाउंडेशन को धन्यवाद देते हुए आशा व्यक्त की कि छात्र हित में भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन में विद्यालय की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर में डॉ. जुनैद पाशा, राजकुमार, कपिल शर्मा, गगन अरोड़ा, सूरज सिंह, आदित्य, सना आदि की टीम ने स्कूली बच्चों व ग्रामीणों का परीक्षण कर उन्हें सलाह व जरूरत की दवाइयां उपलब्ध करवाई। इस मौके पर कैंप इंचार्ज कपिल, परमजीत, संतोषी देवी, दुर्गा देवी एवं प्रीमलता पांडे आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *