रामनगर। कोसी नदी क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग ने कार्यवाही करते हुए दस वाहनों को अवैध खनन के आरोप में पकड़कर उनके खिलाफ अवैध खनन का मामला दर्ज किया है। वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश चंद्र और एसडीओ किरन शाह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम गोपनीयता बनाए रखते हुए निजी वाहनों से नदी क्षेत्र पहुंच गई।
https://www.facebook.com/share/v/1APhhuPYp9

टीम द्वारा मौके पर वाहनों की सघन जांच करने पर वन विभाग की टीम के निजी वाहनों से कोसी में पहुंचने की खबर खनन माफियाओं को लग गई। जिसके बाद माफिया अपने अपने अवैध खनन से भरे लेकर मौके से भागने लगे। लेकिन वनकर्मियों ने घेराबंदी करते हुए बिना वैध दस्तावेज के खनन एवं खनिज परिवहन करते हुए छह टायर वाले 6 और दस टायर वाले 2 डंपर के अलावा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा एक मोडिफाइड ट्रैक्टर (केकड़ा) को पकड़ लिया। पकड़े गए सभी 10 वाहनों को जब्त कर वन चौकियों में खड़ा करवाकर उनके खिलाफ वन अपराध दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है।
https://www.facebook.com/share/v/1APhhuPYp9