तेलंगाना। तेलंगाना में बीजेपी ने चुनावी अभियान तेज कर दिया है। पार्टी नेता नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर राज्य में “डबल इंजन सरकार” बनाने की अपील की।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए केंद्र और राज्य में एक ही पार्टी की सरकार होना जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि यदि देश को “विकसित भारत” के लक्ष्य तक पहुंचाना है तो तेलंगाना में भी कमल का फूल खिलाना होगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और जनता तक केंद्र सरकार की योजनाओं को पहुंचाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi