सितारगंज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली सितारगंज पुलिस ने आपसी कहासुनी के बाद मारपीट कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, दो पक्षों के बीच विवाद के दौरान मारपीट और हंगामा होने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए उपजिलाधिकारी सितारगंज के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पहले पक्ष के विक्की, अभिषेक सागर और अर्जुन सागर तथा दूसरे पक्ष के पंकजऔर रोहित शामिल हैं। सभी आरोपी सिंह कॉलोनी, वार्ड नंबर-6, सितारगंज के निवासी हैं।

पुलिस ने कहा कि जनपद में शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *