रुद्रप्रयाग। पवित्र केदारनाथ धाम में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में उत्तराखण्ड पुलिस, एसडीआरएफ (SDRF), पीएसी (PAC), आईआरबी (IRB), एनडीआरएफ (NDRF), पर्यावरण मित्रों तथा स्वच्छता कर्मियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया।
अभियान के दौरान मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में फैले कचरे को एकत्र कर उसका वैज्ञानिक एवं उचित तरीके से निस्तारण किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपील की गई कि वे कचरा इधर-उधर न फेंकें और केवल निर्धारित डस्टबिन का ही उपयोग करें।
प्रशासन ने कहा कि केदारनाथ धाम की स्वच्छता बनाए रखना सभी श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की साझा जिम्मेदारी है। स्वच्छ एवं सुरक्षित धाम के लिए प्रत्येक यात्री का सहयोग आवश्यक है।