**EDS: THIRD PARTY IMAGE, SCREENGRAB VIA SANSAD TV** New Delhi: President Droupadi Murmu greets parliamentarians as she arrives to address the joint sitting of both Houses of Parliament on the first day of the Budget session, in New Delhi, Wednesday, Jan. 28, 2026. (Sansad TV via PTI Photo)(PTI01_28_2026_000100B)

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को कहा कि दीपावली की पूरी दुनिया में बढ़ती लोकप्रियता के साथ ही यूनेस्को द्वारा उसे मान्यता देना भारतीयों के लिए गर्व की बात है।

राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अपने अभिभाषण में कहा, ‘‘जब हम अपनी परम्पराओं और संस्कृति का सम्मान करते हैं, तो विश्व भी उनका सम्मान करता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल यूनेस्को ने हमारे पर्व दीपावली को अपनी ‘मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत’ की सूची में शामिल किया है। दीपावली की पूरी दुनिया में बढ़ती लोकप्रियता के साथ ही यूनेस्को द्वारा उसे मान्यता देना हम सब भारतीयों के लिए गर्व की बात है।’’

मुर्मू ने कहा, ‘‘सरकार देश की आदिवासी विरासत को संरक्षित करने के लिए आदिवासी संग्रहालय भी बनवा रही है। इसी क्रम में हाल में छत्तीसगढ़ में शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय को लोकार्पित भी किया गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह कहते हुये प्रसन्नता हो रही है कि मेरी सरकार ने देश के संविधान का संथाली भाषा में अनुवाद करवाकर आदिवासी समाज का गौरव बढ़ाया है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *