सुल्तानपुर। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन टीम ने कानूनगो राजित राम को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर जमीन की पैमाइश के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार, एंटी करप्शन टीम ने शिकायत मिलने के बाद जाल बिछाया और रुपये लेते समय कानूनगो को मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम ने आरोपी को अपने कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
गिरफ्तार कानूनगो लम्भुआ तहसील के हनुमानगंज सर्किल में तैनात था। यह कार्रवाई कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में की गई।
पुलिस और एंटी करप्शन विभाग मामले की जांच में जुटे हैं तथा आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।