रजनीकांत यूं ही सुपरस्टार नहीं हैं बल्कि बेमिसाल अभिनय और सह्रदय हैं, तभी तो उन्होंने एक महिला सफाई कर्मचारी पदमा को अंगवस्त्र और एक सोने की चेन उपहार स्वरूप देकर सम्मानित किया। जो सोशल मीडिया और आम लोगों में खूब चर्चा में है।

जानकारी के अनुसार एक महिला सफाई कर्मचारी पदमा को सड़क पर एक बैग मिला, जिसमें करीब 45 लाख रूपये का सोना था।

पद्मा ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए इन गहने को पुलिस स्टेशन में जाकर सौंप दिया। पुलिस ने उन जेवरों को उसके सही मालिक तक पहुंचा दिया। बस पदमा की इस ईमानदारी के रजनीकांत कायल हो गए और उन्होंने उसे सोने की चेन गिफ्ट करके उसे सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *