Breaking News, Banner template yellow background illustration vector design

सितारगंज (ऊधमसिंह नगर)। उत्तराखंड के सितारगंज अंतर्गत ग्राम तुर्कातिसौर में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया है। यहाँ तीन भाइयों के बीच उपजे संपत्ति विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

घर में घुसकर किया हमला

ग्राम तुर्कातिसौर निवासी मुरली प्रसाद के अनुसार, उनके सगे भाई संपत्ति विवाद के चलते लंबे समय से उनसे रंजिश रखते हैं। आरोप है कि 21 मार्च को जब मुरली प्रसाद और उनका बेटा घर पर नहीं थे, तभी उनके दोनों भाई अपने बेटों के साथ घर में घुस आए। वहां उन्होंने मुरली की पत्नी उर्मिला देवी पर जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर आए पड़ोसियों ने बमुश्किल महिला की जान बचाई।

अस्पताल जाते वक्त रास्ते में भी घेरा

पीड़ित का आरोप है कि हद तो तब हो गई जब वह अपनी घायल पत्नी को इलाज के लिए उप जिला अस्पताल, सितारगंज ले जा रहे थे। रास्ते में दोनों भाइयों ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर उन्हें फिर से घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में उर्मिला देवी के सिर, नाक और सीने पर गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस कार्रवाई की मांग

पीड़ित मुरली प्रसाद ने पुलिस को दी तहरीर में अपने भाइयों और उनके बेटों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई है। फिलहाल घायल महिला का उपचार चल रहा है और पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

क्षेत्र की ताजा खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *