रूद्रपुर। सोशल मीडिया पर तमंचा लहराकर रील बनाने और दहशत फैलाने वाले एक युवक को कोतवाली पुलिस ने अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक तमंचा और खोखा कारतूस बरामद हुआ है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को रम्पुरा चौकी प्रभारी चन्दन सिंह बिष्ट,उपनिरीक्षक धीरज टम्टा,कानिस्टेबल महेन्द्र कुमार और महेश राम क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं अपराध रोकथाम हेतु गश्त पर थे।इसी दौरान किच्छा रोड पर एफएसएल मोड़ के पास मुखबिर ने सूचना दी शांति कॉलोनी निवासी अंकुश उर्फ अंकित शर्मा अपने पास अवैध तमंचा रखता है।मुखबिर ने पुलिस को एक वीडियो भी दिखाया जिसमें आरोपी हाथ में तमंचा लहराकर डांस करता नजर आ रहा था सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबन्दी शुरू कर एफएसएल गेट से कुछ दूरी पर किच्छा बाईपास रोड की तरफ से आरोपी को दबोच लिया।पुलिस को सामने देख आरोपी सकपका कर भागने का प्रयास करने लगा लेकिन टीम ने उसे मौका दिए बिना पकड़ लिया तलाशी लेने पर उसकी पैन्ट से 315 बोर का एक देशी तमंचा और चैम्बर में फंसा हुआ एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अंकुश उर्फ अंकित शर्मा पुत्र हरस्वरूप शर्मा निवासी शांति कॉलोनी बताया,उसने कहा यह तमंचा नानकमत्ता मेले में किसी व्यक्ति से 5-6 हजार रुपये में शौक के लिए खरीदा था। पुलिस ने आधुनिक तकनीक और ई साक्ष्य ऐप के माध्यम से पूरी कार्रवाई की वीडियो रिकॉर्डिंग भी की।पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी ने यह असलहा किससे खरीदा था और क्या इसका इस्तेमाल किसी अन्य वारदात में किया गया है।

(आधुनिक दुनिया को सभी स्थानों पर संवाददाताओं की आवश्यकता है। इच्छुक संपर्क करें- 8923815100 व्हाट्अप पर अपना नाम, स्थान, यदि कोई अनुभव है तो उसकी जानकारी और कहां से संवाददाता बनना चाहते हैं उस स्थान का नाम लिखें संपर्क करें। यदि आप पत्रकारिता सीखने के इच्छुक हैं, तो भी संपर्क कर सकते हैं।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *