नयी दिल्ली | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने केशव स्मारक समिति द्वारा ‘केशव कुंज’ झंडेवालान, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर ध्वज वंदन किया।

उन्होंने कहा – हमें अत्यंत आनंद है कि हम अपने यशस्वी, उज्ज्वल गणतंत्र में भारतीय के नाते गर्व से जी रहे हैं। यह हमारे लिए अत्यंत पवित्र दिवस है। भारत के राष्ट्रध्वज तिरंगे की, भारत के संवैधानिक मूल्यों की, भारतीय प्राचीन और सनातन आत्मसत्व की, निरंतर रक्षा करने और उसको प्रवर्धमान करते हुए रखने के संकल्प का दिन है। भारत एक यशस्वी लोकतंत्र के नाते विश्व में प्रसिद्ध है। भारत में प्राचीन व्यवस्था से ही गणराज्य की रचना रही है। विश्व को गणराज्य व्यवस्था का आदर्श दिखाने वाला हमारा प्रिय भारत देश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2026 Adhunik Duniya | Owned by Akash Singh | Maintained by Lalit Rastogi