कानपुर | कानपुर पुलिस ने नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस की विशेष टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी बालकिशन अग्रवाल को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। बालकिशन लंबे समय से कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी के गिरोह का संचालन कर रहा था।
हरियाणा में दी दबिश
कानपुर पुलिस को सटीक सूचना मिली थी कि शातिर तस्कर बालकिशन अग्रवाल हरियाणा में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा है। इसके बाद गठित टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई थी, जिसके चलते उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
कोडीन कफ सिरप तस्करी का भंडाफोड़
जांच में सामने आया है कि बालकिशन अग्रवाल नशीले कफ सिरप की बड़ी खेप को अलग-अलग राज्यों में खपाने वाले गिरोह का मुख्य हिस्सा है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है ताकि इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य सफेदपोशों और सप्लायरों का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2026 Adhunik Duniya | Owned by Akash Singh | Maintained by Lalit Rastogi