राजस्थान के भिवाड़ी की एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका होने के बाद उसमें भीषण आग लग गई। हादसे में कई मजदूर जिंदा जल गए तो कई अभी भी अंदर फंसे हुए हैं। यह घटना खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट संख्या जी1 – 118 स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार सुबह हुई, जिसमें मजदूर जिंदा जल गए।
राजस्थान के भिवाड़ी की एक केमिकल फैक्ट्री में जोरदार धमाका होने के बाद उसमें भीषण आग लग गई। हादसे में कई मजदूर जिंदा जल गए। यह घटना खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट संख्या जी1- 118 स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में सोमवार सुबह हुई, जिसमें आठ मजदूर जिंदा जल गए। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सातों शव बाहर निकाले, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जिन्हें दिल्ली एम्स के लिए रेफर किया गया है। मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। दरअसल, भिवाड़ी की केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में 8 लोग जिंदा जल गए। उनके शव निकाल लिए गए हैं। घटना के समय 25 मजदूर काम कर रहे थे।
फैक्ट्री पटाखे भी बनाए जाते थे

एडीएम सुमिता मिश्रा ने बताया कि पुलिस को गश्त के दौरान घटना का पता चला। तुरंत रेस्क्यू शुरू किया गया। इस फैक्ट्री में केमिकल के साथ पटाखे भी बनाए जाते थे। फैक्ट्री मालिक का नाम राजेंद्र है। खुशखेड़ा और भिवाड़ी रीको फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

बिहार के पांच मृतक

दोपहर करीब साढ़े बारह बजे कलेक्टर अर्तिका शुक्ला पहुंचीं। उन्होंने बताया- देखकर लग रहा है कि छोटा एक्सप्लोसिव मटेरियल था। गैस रिसाव नहीं था। आठ में से पांच मृतकों की जानकारी मिल गई है। ये बिहार के मोतिहारी के रहने वाले थे। रिकॉर्ड से इनके नाम व अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
बारूद और पटाखों के डिब्बे मिले

रेस्क्यू टीम को केमिकल फैक्ट्री के अंदर से पटाखे मिले हैं। कहा जा रहा है कि यहां पटाखा भी बनाया जाता था। मौके से टीम को बारूद भी मिला है। पुलिस जांच में जुटी है।

शव जलकर कंकाल बने

केमिकल-पटाखा फैक्ट्री में लगी आग में मजदूरों के शव बुरी तरह जल गए हैं। कई शवों के कंकाल भर बचे हैं। बॉडी पार्ट्स के टुकड़े बिखरे मिले। रेस्क्यू टीम ने इन टुकड़ों को पॉलीथीन में इकट्ठे किए।

आग पर पाया गया काबू

भिवाड़ी, खुशखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों से पहुंची दमकल की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रशासन ने फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की जांच के आदेश दिए हैं। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। इलाके में एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi