39वें सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प महोत्सव का आज सूरजकुंड में शुभारंभ हुआ। “स्थानीय से वैश्विक – आत्मनिर्भर भारत” विषय पर आधारित इस मेले का उद्घाटन उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने किया। इस अवसर पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सम्‍मानित अतिथि थे।

16 दिवसीय शिल्प महोत्सव का समापन समारोह 15 फरवरी को होगा। मिस्र चौथी बार भागीदार देश है। इसके अलावा, मेले में उत्तर प्रदेश और मेघालय की समृद्ध सांस्कृतिक और लोक कलाओं का प्रदर्शन किया गया है। शिल्प महोत्सव में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बुनकरों और शिल्पकारों द्वारा 12 सौ से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *