रूद्रपुर। अबोध बच्ची को लालच देकर एक नशेडी द्वारा दुराचार करने का प्रयास करते देख लोगों ने पकड कर जमकर पीटा और पुलिस को सौंप दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड 19 खेडा में रविवार को दिन दिहाडे एक नशेडी ने घर के बाहर खेल रही करीब 7 वर्ष की अबोध बच्ची को 5 रूपये व एक सोया का पैकेट देकर एक मकान के पीछे ले जाकर उसकी कच्छी उतारकर दुराचार को प्रयास करने लगा तभी एक युवक ने यह देखकर शोर मचा दिया तो कई लोग आ गये जिन्होने बच्ची को उसके चंगुल से छुडाकर पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचित किया तो कुछ ही पलों में दो पुलिसकर्मी वहां आ गये और उस नशेडी को अपने साथ ले गये। इधर मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि यह नशेडी पहले भी दुराचार के मामले में जेल जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi