मैनपुरी। कानपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेवर क्षेत्र में गुरुवार को एक कोयला लदा ट्रक आगे चल रहे ट्रक से टकरा गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का चालक और परिचालक केबिन में फंस गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को केबिन से बाहर निकाला। घायल चालक और परिचालक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।