मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के बुढाना कोतवाली क्षेत्र में सोशल मीडिया पर भगवान श्रीराम के नाम से कथित आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान आसिफ जौला के रूप में हुई है। कथित आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई की।

बुढाना कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है और सोशल मीडिया पर भड़काऊ अथवा आपत्तिजनक सामग्री साझा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi