हापुड़। जिले के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। सड़क किनारे व्यक्ति के पड़े होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान राकेश के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है।