देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास से बाल विवाह की रोकथाम के लिए संचालित ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ को फ्लैग ऑफ किया। समर्पण सोसाइटी फॉर हेल्थ रिसर्च एंड डेवलपमेंट द्वारा देहरादून में संचालित यह रथ बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के विरुद्ध जन-जागरूकता फैलाने का कार्य करेगा।

मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह रथ एक महत्वपूर्ण जन-जागरूकता अभियान के रूप में काम करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य दूरस्थ, ग्रामीण और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को बाल विवाह के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करना है।

यह अभियान 24 जनवरी 2026 से शुरू होकर 08 मार्च 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न गांवों, शहरी बस्तियों, स्कूलों, पंचायतों, आंगनबाड़ी केंद्रों और सामुदायिक स्थलों पर जागरूकता से संबंधित कई गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों में नुक्कड़ नाटक, संवाद सत्र, शपथ कार्यक्रम, परामर्श शिविर और जनसंवाद शामिल हैं।

इस अवसर पर उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, समर्पण सोसाइटी के अध्यक्ष श्री विपिन पंवार सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *