पीलीभीत। ​भारतीय जनता पार्टी, पीलीभीत के तत्वावधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत जिला प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की विधिवत शुरुआत मुख्य अतिथि और अन्य पदाधिकारियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर की गई। इस बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने की, जबकि बैठक का कुशल संचालन जिला महामंत्री अनुराग अग्निहोत्री द्वारा किया गया।
​बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने प्रशिक्षण वर्ग की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि आगामी जिला प्रशिक्षण वर्ग जनपद के जेपी होटल में 29 मई व 30 मई को आयोजित होने जा रहा है। दो दिनों तक चलने वाले इस विशेष प्रशिक्षण वर्ग में वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तर तक के संगठन पदाधिकारी और वरिष्ठ जनप्रतिनिधि शिरकत करेंगे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।
​बैठक के मुख्य अतिथि, जलालाबाद विधानसभा से विधायक एवं जिला प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी हरि प्रकाश वर्मा ने कार्यक्रम की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रशिक्षण वर्ग को सुव्यवस्थित और सफल बनाने के लिए एक विशेष ‘वर्ग आयोजन समिति’ का गठन किया गया है, जिसमें भाजपा के विभिन्न कर्मठ पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
​इस सांगठनिक बैठक में जिले के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसमें मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरुभाग सिंह, जिला महामंत्री मंगली प्रसाद वर्मा व महादेव गाईन शामिल हुए। इनके साथ ही जिला उपाध्यक्ष रेखा सिंह परिहार, लेखराज भारती, विकास श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता, अतिंदर पाल सिंह व आयुष मिश्रा, जिला मंत्री विकास वाल्मीकि, ऋचा सिंह पटेल, सत्यपाल वर्मा, सृष्टि गुप्ता, नागेन्द्र प्रताप व रेनू राज, अमित कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी अभिमन्यु गंगवार, जिला कोषाध्यक्ष विकास पाल सिंह, जिला कार्यालय मंत्री पुष्पा शुक्ला, जिला सह कार्यालय मंत्री राम चरन लाल राठौर, जिला आईटी संयोजक हरिओम शर्मा, जिला सह आईटी संयोजक पंकज प्रजापति, अंशुमन तिवारी, अमनदीप मिश्रा, धर्मेंद्र लोधी, प्यारेलाल कश्यप और सत्यपाल सिंह चौहान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Site designed and maintained by Lalit Rastogi